Friday, November 22, 2019

दबंग छवि का बना जिला अस्पताल का सी एम एस किशन पाठक

सुल्तानपुर
अपनी किसी न किसी कारस्तानी को लेकर जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक अक्सर चर्चित बने रहते है  पिछले 10 बर्षों से भी ज्यादा समय से ये सुल्तानपुर जिला अस्पताल में जमे हुए है परंतु जब से ये यहां के सी एम एस बने इन्होंने अपनी दबंगई को बढ़ावा दे दिया इनकी दबंगई के चलते इनकी कार्यप्रणाली से त्रस्त होकर के जिला अस्पताल के  अच्छे चिकित्सको ने जिला अस्पताल से त्याग पत्र भी दे दिया कई चिकित्सकों ने  तो महीनों से अवकाश ले रखा है जिससे ओ पी डी की कुर्सियाँ खाली चल रही है और मरीज भी जिला चिकित्सालय में बेहतर चिकित्सको के न होने की वजह से जिला अस्पताल में इलाज करवाने के नाम पर तौबा कर रहे है
जिला चिकित्सालय में बीते दिनों सी एम एस बी बी सिंह द्वारा एक युवक की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ , जिसके बाद जिलाधिकारी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए सी एम ओ को जाँच सौप दिया है, बहरहाल, सी एम ओ द्वारा इस मामले की जाँच की जा रही है , वही इस मामले को लेकर दो वीडियो वायरल हुये है, एक वीडियो सी एम एस व् युवक का , वही दूसरा वीडियो तीन युवक के साथ का है जहां एक युवक हाथ में सिरिंज लिया है , वही दोनों युवक आपस में कुछ बाँट रहे है। बहरहाल ,अगर सी एम एस के आरोप सत्य है और  यह वायरल वीडियो दोनों सही है , तो सवाल यह उठता है कि हॉस्पिटल के अन्दर किसके इशारे पर और  सँरक्षण पर दलाली का खेल हो रहा है , वह कौन है जो जिला चिकित्सालय में दलाली का नेटवर्क फैला रक्खा है , जिसको सी एम एस बी बी सिंह तलाश रहे है , सूत्रों का कहना है कि सी एम एस ने तो खुद ही अपनी भाई की निजी कंपनी की दवा लिखवाने के लिए सगे संबंधियों को भी जिला अस्पताल में शामिल कर रखा है जिससे कि दलालो में अपनी अपनी दवा को चिकित्सको से लिखवाने  के लिए आपसी रार मची हुई है बहरहाल , मामला चर्चा में होने के बाद भी गुप् चुप तरीके से दलाल अपने कार्यो को अंजाम दे रहे है देखना है कि जिलाधिकारी सी इंदुमती इस पूरी प्रक्रिया में जांच रिपोर्ट के आधार पर क्या निर्णय लेती है ज्ञात हो कि पूर्व जिलाधिकारी विवेक  भी सी एम एस को कई बार फटकार लगा चुके है और उनके साथ सी एम एस का विवाद काफी दिनों तक मीडिया की सुर्खियों में रहा

No comments:

Post a Comment